देवघर, अगस्त 9 -- Deogarh News: सारवां, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के डकाय दुबे बाबा मंदिर में 17 अगस्त को होने वाली वार्षिक पूजा में उमड़ने वाली संभावित भारी भीड़ के बीच विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर शनिवार को प्रशासनिक बैठक का आयोजन मंदिर प्रशाल में किया गया। उसमें सीओ राजेश कुमार साहा, बीडीओ रजनीश कुमार, थाना प्रभारी संदीप कुमार, बीएओ विजय कुमार देव व मुखिया मुबारक अंसारी सहित समस्त ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

बैठक में लिए गए निर्णय सुगमतापूर्वक पूजा व बलि आदि को लेकर बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लिए गए। उसमें यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रखने के लिए सड़क के दोनों तरफ 7 फुट छोड़कर दुकान लगाने का निर्देश दिया गया। मंदिर के दक्षिण तरफ की जमीन पंचायत भवन से 50 फीट की चौड़ाई तक श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए खाली रखने व मंदिर सहित ...