Deogarh News: सारठ सीएचसी में इलाज़ के दौरान अधेड़ की मौत
देवघर, सितम्बर 9 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि सारठ अंचल के झिलुवा पंचायत के बरमसिया गांव निवासी 55 वर्षीय कारु कापड़ी की मौत बुधवार को इलाज के दौरान सारठ सीएचसी में हो गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बुधवार को कारु की तबियत अचानक खराब हो गई। उसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में सारठ सीएचसी में भर्ती कराया, जहां ऑन ड्यूटी डॉ. गुड़ाकेश ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। उसके बाद परिजन मरीज को देवघर ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसी बीच मौत हो गई। इधर कारु के आकस्मिक निधन से मृतक के विधवा बच्चे समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे विधवा पत्नी, बच्चे समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गया। घटना के सूचना मिलते ही उपप्रमुख के पति रिंकू यादव व मुखिया प्रतिनिधि गौतम मंडल ने मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.