Deogarh News: सारठ में 600 अयोग्य लाभुकों का राशन कार्ड निरस्त
देवघर, अक्टूबर 29 -- राशन कार्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई Deogarh News: सारठ। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रखंड क्षेत्र के करीब 600 लाभुकों राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है। इसमें अधिकांश लाभुक राशनकार्ड का लाभ लेने के लिए सरकार द्वारा जारी नियमानुसार अयोग्य पाए गए हैं। इस बाबत जानकारी देते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंदन कुमार यादव ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार ऑनलाइन पोर्टल में अयोग्य राशन कार्ड धरकों का नाम चिन्हित कर करीब 600 राशनकार्ड को निरस्त किया गया है। ऑनलाइन पोर्टल में पाया गया कि इन लाभुकों के परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी या फिर परिवार के सदस्यों अथवा लाभुक द्वारा आयकर या जीएसटी रिटर्न दाखिल किया जा रहा है अथवा परिवार के पास चार पहिया उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.