देवघर, सितम्बर 26 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश में जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव व बाजार की गलियां कीचड़मय हो गयी हैं। जगह-जगह जल जमाव से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लगातार बारिश में ग्रामीण क्षेत्रों के कई कच्चे मकान ध्वस्त हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: 12 घंटे में हुई 43 मिमी बारिश, जनजीवन प्रभावितक्षेत्र में ध्वस्त मकान शुक्रवार शाम झिलुवा पंचायत के बेलबरना गांव निवासी कोकिल पंडित का पुराना कच्चा मकान ध्वस्त हो गया। गनिमत रही कि घटना के समय उस घर में कोई नहीं था। जिससे जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके अलावे बोड़वा, सोनातर समेत अन्य गांव में भी बरसात में कच्चे मकान ढह गये। वहीं तेज हवा व लगातार हो रही बारिश स...