देवघर, सितम्बर 12 -- Deogarh News: सारठ में गणेशोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। सारठ में युवा शक्ति पुराना बाजार व जागृति मंच वर्मा टोला द्वारा धूमधाम से पूजा का आयोजन किया जा रहा है। उसमें जागृति मंच वर्मा टोला व युवा शक्ति पुराना बाजार द्वारा भव्य व आकर्षक पंडाल का निर्माण अंतिम चरण में है। पूजा की तैयारी को लेकर लगभग एक महीने से दर्जनों युवा दिन रात मेहनत करने में जुटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: गणेश उत्सव की तैयारियां तेज, सज रहे पंडालपंडाल निर्माण पश्चिम बंगाल से आए हुए कारीगरों ने दोनों पंडालों को तैयार किया है। गणेश पूजा को लेकर पूरे सारठ को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है। वहीं सड़क के दोनों तरफ़ ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बनाया जाएगा। वहीं पूजा के पूर्व स...