देवघर, अक्टूबर 22 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि सारठ बाजार स्थित पुराना दुर्गा मंदिर में दशहरा को लेकर आयोजित मेले से एक होंडा एसपी साइन बाइक चोरी कर ली गयी। फतेहपुर थाना क्षेत्र के जांपबाद गांव निवासी पीड़ित मुन्ना मंडल ने बताया कि दुर्गा पूजा में रिश्तेदार के घर कचुवाबांक आया था। वहां से मेला देखने सारठ गया था। मेले के बाहर गाड़ी खड़ी कर मंदिर में मां दुर्गा का दर्शन करने गया था। वहां से वापस आने के बाद गाड़ी गायब पायी। काफी खोजबीन करने के बाद भी कहीं कुछ आता पता नहीं चलने पर थाने में पुलिस को मामले की शिकायत करते हुए बाइक खोजबीन की गुहार लगाई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...