देवघर, अक्टूबर 24 -- सारठ सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि। सिविल सर्जन डॉ. शिव कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को सारठ सीएचसी का औचक-निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, लैब, इमरजेंसी, लेबर वार्ड, कार्यालय, फार्मेसी समेत पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों व डॉक्टरों की उपस्थिति पंजी समेत अन्य रजिस्टरों का भी अवलोकन किया। डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ देने व अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। कहा कि सिविल सर्जन का प्रभार लेने का बाद सीएचसी में पहला निरीक्षण है। अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं व कमियों के बारे में प्रभारी डॉ. गुडाकेश से जानकारी ली। कहा कि पहला प्रयास अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं को बेहतर तरीके से उपयोग कर क...