देवघर, अक्टूबर 23 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं प्रख्यात इतिहासकार सारठ के खैरबनी गांव निवासी डॉ. अमर नाथ झा व उसी गांव के भारत सरकार के गृह मंत्रालय के संयुक्त निदेशक पद से सेवानिवृत्त डॉ. विश्वनाथ झा ने शुक्रवार को विधायक उदयशंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह से मुलाकात कर सारठ के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में विस्तृत चर्चा की। अमरनाथ झा ने बताया कि सारठ के विरासत व संस्कृति पर शोध करेंगे। इसको लेकर यहां की महत्वपूर्ण जानकारी लेने के लिए बुद्धिजीवियों व जानकारों से विचार-विमर्श कर रहे हैं। इसपर डॉ. विश्वनाथ झा ने भी निजी तौर पर परियोजना को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान विधायक ने सारठ प्रखंड के पथरड्डा पहाड़ समेत आसपास के ऐतिहासिक विरासत एवं संस्कृति, विशेष प्रत...