Deogarh News: सारठ : मूसलाधार बारिश में खरवा जोरिया के छोटे पुलिया पर चढ़ा पानी
देवघर, जुलाई 20 -- Deogarh News: रविवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से सारठ देवघर मुख्य मार्ग एनएच 114 ए पर सारठ स्थित खरवा जोरिया के छोटे पुलिया पर पानी चढ़ गया। जिससे करीब एक घंटे के लिए आवागमन बाधित हो गया। हालांकि कुछ देर में ही जोरिया का जलस्तर घट गया और पुल पर चढ़ा पानी नीचे उतर गया और पुनः आवागमन सुचारू रूप से चालू हुआ। बताते चलें की खरवा जोरिया पर बना छोटा पुलिया काफी जर्जर और करीब 8 फीट ऊंची है। जिसके कारण प्रत्येक वर्ष कुछ घंटे की जोरदार बारिश में ही पुलिया पर पानी चढ़ जाता है, और आवागमन पूर्णतः बाधित हो जाता है। जबकि उक्त सड़क से सारठ, चितरा, पालोजोरी,जामताड़ा समेत झारखंड, बंगाल, उड़ीसा आदि कई मुख्य जगहों से देवघर आवागमन का मुख्य मार्ग है। लेकिन सरकार व प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के ढुलमुल रवैए के कारण आज तक इस समस्या का समाधान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.