देवघर, अगस्त 5 -- Deogarh News: सारठ। सारठ-चितरा मुख्य सड़क पर थाना क्षेत्र के मधुसिंहा गांव के पास पिकअप वैन के धक्के से बाइक चला रहे युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान चितरा थानांतर्गत नोनियाटांड़ गांव निवासी 28 वर्षीय विकास कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि विकास बाइक से चूड़ा कुटवाने सारठ आया था। वहां से वापस गांव जाने के दौरान थाना क्षेत्र के मधुसिंहा गांव के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वैन के धक्के से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: कमाऊ युवक की दुर्घटना में मौत से परिजनों में मचा है कोहरामघटना की जानकारी हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए गंभीर रूप से घायल विकास को सारठ सीएचसी पहुंचाया। वहां ऑन ड्यूटी डॉ. जियाउल हक ने प्राथमिक उपच...