देवघर, अगस्त 1 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि। सारठ थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध लॉटरी का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। सुबह होते ही बाजार समेत क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी अवैध लॉटरी का कारोबार जोर-शोर से चलता है।

अवैध लॉटरी का कारोबार वहीं मॉर्निंग, इवनिंग, नाईट समेत तीन-चार पालियों में होने वाले खेल को लेकर टिकट बिक्री का सिलसिला पूरे दिन चलते रहता है। उसमें क्षेत्र के दर्जनों युवा शामिल होकर अपना भविष्य खराब कर रहे हैं। अवैध लॉटरी के बढ़ते कारोबार से एक और लॉटरी विक्रेता मालामाल हो रहा है। जबकि लॉटरी खरीदने वाले युवाओं में बेरोजगारी व भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो रही है। वहीं अवैध धंधे के कारण कई घर-परिवार तबाह हो रहे हैं। इस धंधे की लत इस कदर युवाओं पर हावी हो रहा है कि धंधे में शामिल युवाओं के घर ...