देवघर, जुलाई 30 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि सारठ थाना क्षेत्र के नगड़ो गांव निवासी करीब 39 वर्षीय पवन महतो की मौत खेत में काम करने के दौरान वज्रपात के कारण गुरुवार को हो गई। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने कहा कि खेत में धनरोपनी का कार्य चल रहा था। उस दौरान पवन अपने खेत मे बिचड़ा पहुंचाने का काम कर रहा था, तभी अचानक आसमान में बिजली चमकी व उसके झटके से पवन खेत में गिरकर बेहोश हो गया। घटना के बाद परिजनों ने आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से उसे उठाकर सारठ सीएचसी पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच-पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मामले की सूचना मिलते ही सीएचसी पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टू...