Deogarh News: साधु के वेश में बच्ची के अपहरण का आरोप, गिरफ्तार
देवघर, अगस्त 12 -- Deogarh News: जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह रेलवे स्टेशन पर मेला ड्यूटी में तैनात जैप जवान की सतर्कता से अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई। बच्ची को रोता देख जवान को शक हुआ और पूछताछ शुरू की। वृद्ध ने बच्ची को अपनी पोती बताया, लेकिन बच्ची के आरोप ने पूरी कहानी ही बदल दी। बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लाने के बाद चाकू का भय दिखाया गया और किऊल स्टेशन से जबरन ट्रेन में बैठाकर ले जाया जा रहा था। मामले को लेकर जसीडीह रेल पुलिस ने करीब 60 वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया है। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपित की पहचान पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर महारानी चौक निवासी मनोज गिरी के रूप में हुई है।
घटना का विवरण जैसी जानकारी के अनुसार श्राव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.