Deogarh News: सात पंचायतों में जेएलकेएम चलायेगा सदस्यता अभियान
देवघर, अक्टूबर 9 -- सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से मोहनपुर प्रखंड के रिखिया जोन की सात पंचायतों में सदस्यता अभियान और कमेटी विस्तार की शुरुआत की गयी। रिखिया हाट में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गयी। बैठक का उद्घाटन देवघर जिला अध्यक्ष चंदन कुमार वर्मा ने किया, जबकि नेतृत्व राजेश महतो ने किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में संगठन को पंचायत स्तर पर मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की गयी। इसके लिए मोहनपुर प्रखंड को चार मंडलों में विभाजित कर संगठनात्मक क्षेत्र का सीमांकन किया गया है। प्रथम मंडल के तहत रिखिया हाट में आयोजित बैठक में सात पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाने और कमेटियों का विस्तार करने पर जोर दिया गया। जिला अध्यक्ष चंदन कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.