देवघर, अक्टूबर 4 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र में साइबर थाना के गेट के समीप से बाइक चोरी कर ली गई है। घटना को लेकर बंपास टाउन देवसंघ रोड निवासी बृजेन्द्र कुमार सिंह के आवेदन पर अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। चोरी गई बाइक हीरो होंडा सीडी डीलक्स जेएच-15जी-2157 है। प्राथमिकी में बताया गया है कि 1 अक्टूबर दोपहर करीब 3:10 बजे बाइक से स्मार्ट बाजार के पास पहुंचा था। बाइक साइबर थाना के गेट के दाहिनी ओर खड़ी कर सामान खरीदने बाजार गया। करीब 45 मिनट बाद जब वापस लौटा तो निर्धारित स्थान पर बाइक नहीं थी। उसके बाद आसपास के दुकानदारों और लोगों से बाइक के संबंध में पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर थाना में शिकायत दी। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर बाइक...