Deogarh News: साइबर ठगी करने वाले 10 अपराधी गिरफ्तार
देवघर, अगस्त 22 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। साइबर अपराधियों के खिलाफ देवघर पुलिस की लगातार कार्रवाई के बीच पथरड्डा ओपी क्षेत्र से 10 संदिग्ध साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। साइबर डीएसपी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी फर्जी गूगल पे, फोन पे, पेटीएम और फ्लिपकार्ड/एमजॉन कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। इसके अलावा एयर टेल पेमेंट बैंक अधिकारी और पीएम किसान योजना के नाम पर भी लोगों से साइबर ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 22 मोबाइल फोन और 19 सिम कार्ड बरामद किए हैं। एसपी प्रवीण पुष्कर के आदेश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 20 अगस्त को की गई।
संदिग्ध साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.