Deogarh News: साइबर क्राईम : दो लोगों से 4,800 रुपए की ठगी
देवघर, सितम्बर 2 -- Deogarh News: देवघर प्रतिनिधि साइबर अपराधियों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को साइबर थाना में अलग-अलग तीन लोगों ने ऑनलाइन ठगी और ठगी के प्रयास से संबंधित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। इनमें दो लोगों के साथ कुल 4,800 रुपए की साइबर ठगी की गई, जबकि तीसरे व्यक्ति के साथ ठगी का प्रयास किया गया। पीड़ितों के आवेदन मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस मामलों की जांच-पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, पहले मामले नगर थाना के रांगा मोड़ निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना पहुंचकर आवेदन दिया है। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने किसी माध्यम से उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए 1,800 रुपए की राशि की ठगी कर ली। जब तक उसे ठगी का एहसास हुआ, तब तक उसके खाते से राशि निकल चुकी थी। उसके बाद उसने मामले की शिकायत साइबर थाना में शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.