Deogarh News: साइबर क्राईम : छत्तीसगढ़ पुलिस ने देवघर से युवक को किया गिरफ्तार
देवघर, अक्टूबर 27 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ पुलिस ने देवघर पहुंचकर कुंडा थाना क्षेत्र के बांधआगर गांव में छापेमारी कर प्रदीप यादव नामक युवक को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, युवक पर साइबर ठगी में संलिप्त रहने का आरोप है। हालांकि, छत्तीसगढ़ पुलिस ने मामले को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस युवक को कुंडा थाना लेकर पहुंची, जहां कुछ देर तक उससे पूछताछ की गई। उसके बाद मामले से संबंधित जानकारी जुटाने और साक्ष्य दिखाने के लिए साइबर थाना ले जाया गया। फिलहाल छत्तीसगढ़ पुलिस साइबर थाना में युवक से पूछताछ कर रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ ले जाने की प्रक्रिया में जुटी है। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ पुलिस टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.