देवघर, अक्टूबर 11 -- साइबर अपराध के आरोप में दो युवक गिरफ्तार Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। साइबर अपराध के आरोप में मोहनपुर पुलिस ने डुमरिया बांक गांव में छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस को कथित साइबर अपराध से जुड़े साक्ष्य और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं। बरामद उपकरणों में मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इन उपकरणों को जांच के लिए साइबर थाना भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, मोहनपुर पुलिस को साइबर अपराध से संबंधित गतिविधियों की सूचना मिली थी। उस आधार पर पुलिस टीम ने डुमरिया बांक गांव में छापेमारी की। इस दौरान दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तलाशी के क्रम में पुलिस को कुछ ऐसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सिम कार्ड मिले, जिनकी साइबर अपराध मे...