देवघर, सितम्बर 9 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। साइबर थाना में अलग-अलग तीन मामलों में कुल 28,350 रुपए की ठगी को लेकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। तीनों शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों की जानकारी जुटाने में लगी है। पहला मामला नगर थाना क्षेत्र के ऊपर बिलासी मोहल्ला निवासी अनुराधा कुमारी से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में रुचि दिखाने और सहमति देने के बाद उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: साइबर ठगी के 29,859 रुपये पीड़ितों के खातों में वापस आरोप है कि बातचीत के दौरान व...