देवघर, जुलाई 5 -- Deogarh News: देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के कटवन गांव में सरकारी चापाकल पर कब्जे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामले में घायल अशोक प्रसाद यादव के आवेदन पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि सरकारी चापाकल को घेरकर निजी परिसर में शामिल करने का विरोध करने पर आरोपितों ने पत्थर, रॉड और लाठी से हमला कर पिता-पुत्र को घायल कर दिया। पुलिस को दिए आवेदन में कटवन गांव निवासी अशोक प्रसाद यादव ने बताया कि उनके घर के सामने एक सरकारी चापाकल है, जिससे उनका परिवार और गांव के अन्य लोग वर्षों से पेयजल लेते हैं। यह भी पढ़ें- Deogarh News: चहारदीवारी को लेकर विवाद, महिला पर टांगी से हमला, चार पर प्राथमिकीघटना का विवरण आरोप है कि 30 जून की शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के वकील महतो, उनका पुत्र...