Deogarh News: सरकंडा जंगल में डकैती की योजना बनाते दो हथियारबंद गिरफ्तार, कई फरार
देवघर, जुलाई 3 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि कुंडा पुलिस ने बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने से पहले ही दो अपराधियों को गिरफ्तार कर डकैती की बड़ी साजिश विफल कर दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों और कई आपराधिक घटनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। पुलिस फरार चार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के तार झारखंड, बिहार व पश्चिम बंगाल के कई जिलों में सक्रिय अपराधियों से जुड़े होने की आशंका है। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह आपस में संपर्क में रहकर डकैती, लूट , छिनतई, चोरी और रंगदारी जैसी घटनाओं को अंजाम देता रहा है। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.