Deogarh News: समिति पुनर्गठन में प्रावधान की अनदेखी को बीईईओ को आवेदन
देवघर, जुलाई 30 -- Deogarh News: पालोजोरी, प्रतिनिधि। पालोजोरी संकुल के उत्क्रमित मिडिल स्कूल फाड़ासिमल में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया था, लेकिन पुनर्गठन के दूसरे दिन ग्रामीणों ने प्रखंड संसाधन केंद्र पहुंचकर बीईईओ को आवेदन देकर समिति पुनर्गठन की मांग की। आवेदन में ग्रामीणों ने जिक्र किया है कि समिति के पुनर्गठन में प्रावधान की अनदेखी कर लगातार तीसरी बार एक ही व्यक्ति को अध्यक्ष के रूप में चुन लिया गया है। इसके अलावा जिस पर्यवेक्षक की प्रतिनियुक्ति पुनर्गठन के लिए की गई थी उनके द्वारा अभिभावकों के कोरम पूरा नहीं होने के बाद भी समिति का पुनर्गठन के कार्य को हड़बड़ी में कर लिया गया। स्कूल के पोषक क्षेत्र से जुड़े लगभग 30 के आसपास ग्रामीणों ने हस्ताक्षरित आवेदन बीईईओ की उपस्थिति में बीपीओ नारायण मंडल को सौंपा। बीपीओ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.