देवघर, अगस्त 17 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। केकेएन स्टेडियम के बाहर से स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक बाइक चोरी कर ली गई। मामले में पीड़ित बाइक मालिक मोहनपुर प्रखंड के हरकट्टा तपोवन गांव निवासी सर्वेश्वर चौधरी ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन संख्या जेएच 15 एन -9414 राहुल कुमार नामक युवक लेकर स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने स्टेडियम लेकर गया था। 15 अगस्त की सुबह करीब 8:10 बजे मोटरसाइकिल से स्टेडियम पहुंचने के बाद मुख्य गेट के बाहर खड़ी कर समारोह देखने अंदर चला गया। करीब दो घंटे बाद समारोह स्थल से बाहर निकल जब मोटरसाइकिल वाली जगह पहुंचा वहां बाइक नहीं थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...