देवघर, जुलाई 16 -- Deogarh News: मधुपुर,प्रतिनिधि। मधुस्थली शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान मधुपुर में डीएलएड सत्र 2026-28 के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डीएलएड सत्र 2025-27 के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। जिसमें नवागंतुक विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम को रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरणादायक संबोधनों से यादगार बनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मधुपुर कॉलेज मधुपुर के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रत्नाकर भारती उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि मधुपुर कॉलेज के हिन्दी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. रंजीत कुमार और एमसीकेवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की एचआर अपर्णा हालदार उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, संस्थान की प...