देवघर, सितम्बर 2 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि मंगलवार रात तकरीबन आठ बजे सदर अस्पताल के एक वार्ड में भर्ती अज्ञात मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। मरीज की मौत की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों के बीच आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई। बताया जाता है कि अज्ञात व्यक्ति को पूर्व में किसी कारणवश इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका उपचार चल रहा था। मंगलवार रात इलाज के क्रम में उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी संबंधित चिकित्सक ने तत्काल बैद्यनाथधाम थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। शव की पहचान होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की ...