Deogarh News: सदर अस्पताल : मरीजों को नहीं मिल रहा रोजाना बेडशीट
देवघर, सितम्बर 22 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचने वाले मरीजों को इन दिनों कई तरह की अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि भर्ती मरीजों को नियमित रूप से साफ बेडशीट उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। वहीं, अस्पताल के कई वार्डों में पर्याप्त साफ-सफाई नहीं होने के कारण गंदगी और दुर्गंध की स्थिति बनी हुई है। इससे मरीजों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुमका जिला के सरैयाहाट के मरीज निरंजन कुमार व उसके परिवार सोनी देवी के अनुसार अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों के बेड पर रोजाना साफ बेडशीट उपलब्ध कराने की व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन कई बार पुरानी बेडशीट ही इस्तेमाल करनी पड़ती है। वहीं बिहार के भागलपुल निवासी दिनेश कुमार मंडल ने बताया कि समय-समय प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.