देवघर, नवम्बर 4 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि सदर अस्पताल में इलाज के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों से भर्ती कराए गए तीन अज्ञात मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल होने की जानकारी मिली हैं। तीनों को अलग-अलग घटनाओं में घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। मंगलवार शाम तीनों की मौत के बाद अस्पताल में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। हालांकि, देर शाम हो जाने के कारण तीनों शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। संभावना है कि बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार मृतकों में एक व्यक्ति की उम्र करीब 56 वर्ष बतायी जा रही है। उसे 23 सितंबर को पालोजोरी थाना क्षेत्र से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। उसके बाद से इलाज अस्पताल में चल रहा था। वहीं...