Deogarh News: सड़क पर कीचड़ से परेशान ग्रामीणों ने मोहनपुर-खरगडीहा सड़क आधे घंटे तक किया जाम
देवघर, अगस्त 21 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर-खरगडीहा मुख्य पथ पर चकरमा गांव के समीप सड़क पर कीचड़ और जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की मांग को लेकर जाम कर दिया। सड़क पर कीचड़ के कारण आवागमन में हो रही परेशानी से नाराज ग्रामीण गुरुवार को सड़क पर उतर आए और वाहनों का आवागमन रोक दिया। जाम की सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना के एसआई वीरेंद्र उरांव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया। इसके बाद थाना प्रभारी संदीप कृष्णा के निर्देश पर कीचड़युक्त सड़क पर डस्ट डलवाकर तत्काल मरम्मत कराई गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: ग्रामीणों के श्रमदान से बदली जर्जर सड़क की तस्वीर इससे सड़क पर आवागमन सामान्य हो सका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.