देवघर, अगस्त 15 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेले के दौरान शिवगंगा क्षेत्र में नगर निगम की टीम द्वारा भ्रमण के दौरान यह पाया गया कि कुछ दुकानदार अपनी दुकान का कूड़ा-कचरा सड़क के किनारे फेंक देते हैं। इससे न केवल गंदगी फैलती है, बल्कि वहां से गुजरने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी असुविधा और कठिनाई का सामना करना पड़ता है। नगर निगम ने इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए नगर निगम के एक विशेष दल द्वारा संबंधित दुकानदारों से न केवल सड़क किनारे फैलाए गए सारे कूड़े साफ कराया गया, बल्कि उन्हें भविष्य में ऐसा नहीं करने की सख्त हिदायत भी दी गई। यह भी पढ़ें- Deogarh News: विशेष स्वयं-उत्तरदायित्व स्वच्छता अभियान चलायादुकानदारों से अपील इसे लेकर नगर आयुक्त सुलोचना मीणा ने शहर के सभी दुकानदारों से यह अपील की है कि वे अपना व्यवसाय अवश्य ...