देवघर, जुलाई 23 -- Deogarh News: मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत पीडब्लूडी पथ लहरजोरी से दुधानी गांव तक पथ निर्माण कार्य के दौरान निर्माणकर्ता द्वारा सड़क किनारे करीब 50 की संख्या में बड़े-बड़े पेड़ की जड़ खोदकर मिट्टी निकालकर सड़क किनारे भरे जाने से ग्रामीणों ने इसका पुरजोर विरोध किया है। इसको लेकर गुरुवार को गांव के लोग एकजुट होकर पथ निर्माण कार्य स्थल के समीप विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि निर्माणकर्ता द्वारा सड़क निर्माण कार्य के दौरान सड़क पक्कीकरण करने के बाद सड़क किनारे मिट्टी भरने के लिए सड़क किनारे लगे पेड़ के ठीक नीचे जेसीबी लगाकर हरे-भरे पेड़ के मोटे-मोटे जड़ को उखाड़ते हुए मिट्टी को सड़क किनारे भरने का कार्य किया जा रहा है। पेड़ का जड़ जेसीबी से उखाड़ दिए जाने के चलते ग्रामीणो...