देवघर, नवम्बर 7 -- Deogarh News: सारवां प्रतिनिधि। देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर थानांतर्गत जियाखाड़ा के समीप शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना में बलियाचौकी नवाडीह निवासी 44 वर्षीया भगवती देवी, पति- दिलीप मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। बताया गया कि वहां टर्निंग पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां लाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Gridih News: दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...