देवघर, सितम्बर 6 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि। मधुपुर-गिरिडीह एनएच-144-ए पर मदीना मोहल्ला के पास बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत में दो लोग जख्मी हो गए। दोनों की हालत गंभीर बतायी गयी है‌। घटना मदीना ईदगाह रोड के पास की है। बताया जाता है कि घायलों को लोगों द्वारा उठाकर टोटो से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मधुपुर भेजा गया है। जख्मी में 19 वर्षीय पिपरासोल निवासी रोशन और 17 वर्षीय पसिया निवासी साजिद है। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...