देवघर, अक्टूबर 18 -- Deogarh News: सारवां, प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर बिसनपुर पुल के समीप रविवार सुबह बिसनपुर दुर्गा मंदिर पूजा करने जा रहे बाइक सवार बधनी निवासी दंपत्ति सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया कि सारवां की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक द्वारा ठोकर मारने से घटना घटी। स्थानीय लोगों की पहल से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सारवां लाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। उधर घटना की सूचना पर घटना स्थल पहुंची सारवां पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया। पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...