देवघर, अगस्त 15 -- Deogarh News: सारवां प्रतिनिधि। देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर थानान्तर्गत कोड़ाडीह गांव के समीप शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में सारवां के भंडारो गांव निवासी पंकज पांडेय सहित सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के खिजुरिया गांव निवासी बाइक सवार अन्य तीन लोग शामिल है। बताया गया कि घटना में दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गये। उधर घटना के बाद वहां काफी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सारठ सीएचसी इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...