देवघर, अक्टूबर 24 -- Deogarh News: अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रिखिया थाना क्षेत्र के बलसरा गांव के पास दो बाइकों के बीच टक्कर में एक बाइक चालक सुमन पासवान घायल हो गया। वहीं नगर के वीआईपी चौक अवस्थित इलेक्ट्रॉनिक मॉल के समीप जसीडीह निवासी प्रेम शंकर सिंह बाइक चलाने के दौरान अनियंत्रित होकर गिर पड़े। यह भी पढ़ें- Deogarh News: सड़क दुर्घटनाओं में पांच घायल, दो की हालत गंभीर बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज पर दो बाइकों के बीच टक्कर में बाइक चालक विक्की कुमार और रोहित कुमार घाय...