Deogarh News: सड़क किनारे झाड़ी में मिला मजदूर का शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
देवघर, अक्टूबर 29 -- Deogarh News: पालोजोरी थाना क्षेत्र के मधुबन गांव के समीप गुरुवार को सड़क किनारे झाड़ी में एक 40 वर्षीय मजदूर का शव मिला है। मृतक की पहचान मधुबन गांव निवासी सनातन सोरेन के रूप में की गई है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पालोजोरी थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मजदूर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बुधवार को मजदूरी करने निकला था सनातन:-मृतक के भाई छविया सोरेन ने बताया कि उनका छोटा भाई सनातन सोरेन मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.