देवघर, अक्टूबर 14 -- Deogarh News: मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। पिपरा पंचायत के पिछड़ी गांव में प्रेरणा भारती द्वारा संभवा कार्यक्रम के तहत जल जीवन मिशन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अरुण कुमार निर्झर ने कहा कि गांव के प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ जल पर जल उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। इसके लिए सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत कई कार्य किया जा रहे हैं। कहीं पर पानी टंकी के माध्यम से हर घर में पेयजल पहुंचाने की कवायत की जा रही है, तो कहीं सोलर पानी टंकी लगाकर लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आम लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयास तो किया ही जा रहे हैं, लेकिन यह प्रयास तब तक सफल और कारगर नहीं हो सकता जब तक गांव के लोग स्वयं जागरूक होकर इसके लिए पहल न करें। जिन गांवों में चापान...