Deogarh News: संप आयुक्त से झामुमो व राजद नेताओं ने की औपचारिक मुलाकात
देवघर, सितम्बर 12 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सरोज सिंह, मोहम्मद इलियास, राजद नेता मनोरंजन कुमार, डॉ नन्दन दुबे एवं सुकुल मरांडी ने शुक्रवार को संतालपरगना प्रक्षेत्र के प्रमंडलीय आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान झामुमो व राजद नेताओं ने संप आयुक्त को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त ने अपने देवघर प्रवास के क्रम में अनेक योजनाओं और उनकी प्रगति के बारे में झामुमो नेता सरोज सिंह से पूछा। इस दौरान संतालपरगना आयुक्त आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही देवघर आएंगे और जो भी योजनाएं जनसाधारण लोगों के लिए है उसकी समीक्षा करेंगे। हर तरह से वे प्रयास करेंगे कि सरकारी योजनाओं का समाज के निचले पायदान तक लाभ पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.