देवघर, अक्टूबर 22 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के सारुवाजोरी गांव में संदिग्ध परिस्थिति में 60 वर्षीया शांति देवी, पति संदेव दास की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलने पर मोहनपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्ण पुलिसबलों के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक महिला की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया था। देर रात अचानक सुनाई दी चीखने की आवाज : घटना के संबंध में मृतका के भतीजे अनिल दास ने बताया कि उनकी बुआ शांति देवी घर में सोई हुई थी। देर रात अचानक उनके चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुन घर के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी...