देवघर, अक्टूबर 27 -- Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि। आश्विन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला शरद पूर्णिमा का उत्सव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मधुपुर इकाई द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम को दो सत्रों में विभाजित किया गया था। प्रथम सत्र महेंद्र मुनी विद्या मंदिर के सभागार में प्रश्न मंच और अंताक्षरी की प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गईं। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में नगर कार्यवाह मुकेश कुमार ने मंचासीन नगर संघ चालक ब्रह्मदेव मंडल का परिचय कराया, वहीं डॉ. राम अचल यादव ने भारतीय संस्कृति में पर्व के महत्व पर अपने उद्बोधन दिए। मुख्य शिक्षक श्रीकांत ने शाखा व्यवस्था का संचालन किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: शरद पूर्णिमा उत्सव में सामाजिक समरसता और संगठन का दिया संदेश जिला बौद्धिक प्रमुख मनोज ने ए...