देवघर, अक्टूबर 26 -- शिवगंगा महाआरती समिति का विस्तार Deogarh News: बाबा वैद्यनाथधाम देवघर के पवित्र शिवगंगा तट पर नित्य आयोजित होने वाली शिवगंगा महाआरती को और अधिक भव्य, दिव्य व सुव्यवस्थित रूप देने के उद्देश्य से सोमवार को श्री शिवगंगा सेवा समिति की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। जिसमें समिति के कार्यों को वृहद रूप देने और संस्था को आध्यात्मिक व सशक्त मार्गदर्शन प्रदान करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान महामंडलेश्वर अवधूत बाबा अरुण गिरी जी महाराज (गोल्डन बाबा) को सर्वसम्मति से समिति के संरक्षक मंडल में प्रमुख स्थान प्रदान किया गया है। जिनके सानिध्य में संस्था अपने धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाएगी। मौके पर कई प्रमुख निर्णय लिए गए एवं संरक्षक मंडल का विस्तार किया गया। संरक्षक मंडल में महामंडलेश्वर अवधूत बाबा अर...