देवघर, नवम्बर 8 -- Deogarh News: देवघर कार्यालय संवाददाता। देवघर के पांडेय कुल द्वारा कार्तिक मास में पूरे महीने बाबा वैद्यनाथ मंदिर प्रांगण में दंड देने और श्रीलक्ष्मी-नारायण मंदिर में महीने भर तक अखंड दीप जलाने की परंपरा है। यह परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है, जिसका निर्वहन आज भी पांडेय कुल की ओर से किया जा रहा है। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रेमनाथ पांडेय ने बताया कि प्राचीन काल से चल रही इस परपंरा के तहत बाबा वैद्यनाथ का 11 बार और बाबा वैद्यनाथ और माता पार्वती का संयुक्त 5 पार दंड पूरे महीने भर दिया जाता है। साथ ही बाबा मंदिर प्रांगण स्थित भगवान श्रीलक्ष्मी-नारायण मंदिर में पूरे महीने अखंड ज्योत जलाई जाती है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: कार्तिक मास में दीपदान और तुलसी पूजन से घर-आंगन में बिखरेगी आस्था की रोशनी इसको ...