देवघर, नवम्बर 22 -- Deogarh News: देवघर, कार्यालय संवाददाता शहर के रामपुर मोहल्ले में कार्तिक मास के उद्यापन पर तीन दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का उद्घाटन रविवार देर शाम शहर के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि कार्तिक मास में श्रीमद्भागवत कथा श्रवण मात्र से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने आयोजकों को धार्मिक अनुष्ठान के लिए बधाई देते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा से आसपास का वातावरण भी पवित्र होता है। कहा कि कार्तिक मास को सर्वोत्तम मास माना गया है और इसमें श्रीमद्भागवत कथा का वाचन और श्रवण से ईश्वरत्व की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर वृंदावन से आए कथावाचक बाल व्यास चंदन शरण जी महाराज ने श्रद्धालुओं के बीच श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया। कथा में...