देवघर, जुलाई 21 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला 2026 के सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर देवघर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रजनीश कुमार द्वारा सोमवार को मेला क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा मेला अवधि के दौरान नगर निगम द्वारा संचालित व्यवस्थाओं का स्थलीय मूल्यांकन करना था। इस दौरान अपर नगर आयुक्त ने मेला क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, सार्वजनिक शौचालयों, कचरा संग्रहण, साफ-सफाई, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित की...