देवघर, अगस्त 11 -- Deogarh News: श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी पर इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की ओर से तिवारी चौक पर कांवरियों की सेवा की गई। क्लब की अध्यक्षा डॉ. ममता किरण के मार्गदर्शन में जलार्पण के लिए बाबा वैद्यनाथधाम पहुंच रहे शिवभक्तों की सेवा की गई। इस दौरान कांवरियों के बीच फल, पौष्टिक जूस एवं मुरब्बा का वितरण किया गया। मौके पर क्लब की सदस्याओं ने सेवाभाव के साथ शिवभक्तों के बीच खाद्य सामग्री एवं प्रसाद वितरित की। मौके पर क्लब की अध्यक्ष ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में बाबा वैद्यनाथ के भक्तों की सेवा करना क्लब के लिए सौभाग्य की बात है। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला : श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा रेड क्रॉस सोसाइटी मानव सेवा ही सच्ची सेवा है और इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर आगे भी समाजसेवा एवं जनकल्याण के ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखेगा। इस ...