Deogarh News: श्रद्धालुओं से भरी बस की चपेट में आया बाइक सवार
देवघर, अगस्त 2 -- Deogarh News: देवीपुर,प्रतिनिधि। देवीपुर-देवघर मुख्य मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप रविवार देर शाम को हुए सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान नौशाद अंसारी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों एवं राहगीरों की मदद से घायल को उपचार के लिए एम्स देवघर के आपातकालीन विभाग (इमरजेंसी) में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवीपुर प्रशांत कुमार पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे और बस को अपने कब्जे में लेकर थाना ले जाने की तैयारी शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। वहीं हादसे के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.