देवघर, नवम्बर 21 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि आर मित्रा डीसीएम एसओई देवघर के महात्मा गांधी सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 16वें वित्त आयोग से जल एवं स्वच्छता में समुचित अभिसरण तथा स्वच्छ शौचालय, गरिमामय भविष्य 2026 अभियान (19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026) के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से आयोजित की गई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ डीसी देवघर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि यह कार्यशाला सभी के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही 16वें वित्त आयोग से जल एवं स्वच्छता में समुचित अभिसरण के लिए दी जा रही जानकारी को समझने...