Deogarh News: शैक्षणिक व्यवस्था सुधारने को छात्र मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
देवघर, सितम्बर 23 -- Deogarh News: महाविद्यालय के कार्यालय कक्ष में सोमवार को कॉलेज में शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार को लेकर झारखंड छात्र मोर्चा के सदस्यों ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. रत्नाकर भारती को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिका निर्धारित समय तक उपस्थित रहें। साथ ही प्रत्येक शिक्षक की उपस्थिति और कक्षाओं और पीरियड का नियमित रिकॉर्ड रखा जाए। जो शिक्षक घंटी के आधार पर कार्य करते हैं, उनका भुगतान भी वास्तव में ली गई कक्षाओं के अनुसार किया जाए। छात्र मोर्चा ने कहा कि किसी शिक्षक को कॉलेज समय में निजी कार्य से बाहर जाना हो तो प्राचार्य से अनुमति लेना अनिवार्य किया जाए। किसी दिन अनुपस्थित रहने की स्थिति में पहले से लिखित आवेदन देना अनिवार्य हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.