देवघर, जुलाई 24 -- Deogarh News: शिवगंगा में गुरुवार को मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान शुक्रवार को कर ली गई है। मृतक की पहचान जिले के मारगोमुंडा निवासी 20 वर्षीय राहुल तिवारी के रूप में की गई है। मृतक की पहचान उसके पिता ने सदर अस्पताल पहुंचकर की। जानकारी के अनुसार गुरुवार को शिवगंगा में अज्ञात युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा था। पहचान नहीं होने के कारण पुलिस मृतक के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी थी।

मृतक के पिता का बयान उसी बीच शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के पिता ने मृतक की पहचान अपने पुत्र राहुल तिवारी के रूप में की। पहचान के बाद मृतक के पिता ने पुलिस को दिए बयान में अज्ञात लोगों पर पुत्र की हत्या कर शव शिवगंगा में फेक देने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की निष...